नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 07 अगस्त 2026// आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के उद्देश्य से 07 अगस्त को माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर जितेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा न्यायालय नारायणपुर में राजस्व अधिकारीयों, नगरपालिका अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रीमति बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर नारायणपुर, अभिजीत मंडावी एस. डी.एम, सौरम चौरसिया तहसीलदार, भूषण देशमुख आर.आई नगरपालिका,श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता’ उपस्थित रहें ।
बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर न्यायाधीश के द्वारा कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती बल्कि पक्ष कारो के मध्य आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं। समस्त राजस्व अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के राजस्व मामले, खाता विभाजन फौती नामान्तरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नगरपालिका में संपति कर, जलकर एवं अन्य कर से संबंधित मामलो में अधिक से अधिक पक्ष कारो के साथ राजीनामा करने हेतु प्रयास किया जाने।
नारायणपुर जिले के समस्त राजस्व प्रकरणों का अधिक से अधिक राजीनामा करने हेतु प्रयास करते हुए नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया जाये।

