ज्ञानेश्वरी की स्वर्णिम उपलब्धि ने पूरे देश, प्रदेश और यादव समाज को किया गौरवान्वित: रमेश यदु

ज्ञानेश्वरी की स्वर्णिम उपलब्धि ने पूरे देश, प्रदेश और यादव समाज को किया गौरवान्वित: रमेश यदु

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 7 अगस्त । राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और यदुवंशी समाज का नाम संपूर्ण विश्व में रोशन करने वाली राजनांदगांव की माटी की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव के निवास स्थान पहुँचकर समाज की ओर से उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ एवं सर्व समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने अपनी वरिष्ठ सामाजिक टीम एवं युवा मंच के प्रतिनिधियों के साथ ज्ञानेश्वरी यादव के गृह-निवास पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर उनका आत्मीय सम्मान व अभिनंदन किया।

अभिनंदन समारोह के दौरान सर्व यादव समाज राजनांदगांव के वरिष्ठ जन सर्वश्री हरीश यादव, उपेंद्र यादव, विनोद  (बंटी) यादव, दुर्गेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं सर्व यादव समाज युवा मंच की ओर से सतीश यादव, रिभय यादव, मयंक यादव, सूरज यादव, दिग्विजय यादव, करण यादव, वीरेंद्र यादव, कमल यादव, सावन यादव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय समाज बंधु उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्य और गरिमामयी बनाया।

कार्यक्रम के अंत में ज्ञानेश्वरी यादव एवं उनके परिवारजनों ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु सहित उपस्थित वरिष्ठ सामाजिक प्रबुद्धजनों एवं युवा मंच के साथियों का आगमन व सम्मान हेतु सहृदय आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh