कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 07 अगस्त 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, स्वामित्व योजना सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी हल्का में नक्शा बटांकन की 54 प्रतिशत प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा आगामी एक सप्ताह में नक्शा बटांकन की प्रगति 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों का अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण करने के साथ ही किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। स्वामित्व योजना के तहत लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर –
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों एवं किसानों से जुड़े राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोई भी किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को पंजीयन कार्य की सतत निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत किसानों को पोर्टल से जोडऩे के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh