रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 अगस्त।
सकल जैन समाज की गरिमामय उपस्थिति में सकल जैन समाज देवपुरी-कमल विहार ने रायपुर नवकार जाप ग्रुप के प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक आयोजित होने वाले महामंत्र नवकार के जाप का 32 वां आयोजन देवनगर, देवपुरी में सान्नद संपन्न कराया।

रायपुर का नया क्षेत्र होने के कारण अधिकांश जैन परिवार यहां बाहर से आकर निवास कर रहे हैं स्थानीय संघ ने इस प्रयास को जैन एकता व परिवारों के सार-संभाल के लिए सार्थक बताते हुए भूरी भूरी अनुमोदना नवकार जाप ग्रुप के प्रति व्यक्त की।
नवकार जाप में आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, वीरेंद्र डागा, अनिल बरडिया, निर्मल लुनिया, अभय दुग्गड, मनोज पारख, दीपक कवाड़, निकुंज साचला उपस्थित रहे।


