रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 9 अगस्त।
खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी के वाशक्षेप व आशीर्वाद से चमत्कारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु भैरव सोसायटी स्थित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में प्रतिमा जी कलश व अखण्ड दीपक स्थापना का महाविधान संपन्न हुआ ।

जिसमें सैकड़ों भक्त गुरु चरणों में अपनी भावांजली अर्पित करते हुए दादा गुरुदेव से समाज व देश में सुख शांति , समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उपरोक्त जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया की सर्वप्रथम विधिकारक विमल गोलछा द्वारा नवकार मंत्र का पाठ व मंत्रोच्चार करते हुए मंगल कलश में अक्षत भराया गया फिर अनमोल ममता दर्श जैन परिवार द्वारा कलश पर श्रीफल व लाल वस्त्र , केशर चंदन व बरक स्थापित किया गया ।
श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा की तीन प्रदक्षिणा कर मंगल कलश स्थापित किया गया । तत्पश्चात अशोक कुमार प्रशांत कुमार कोचर परिवार द्वारा मंत्रोच्चार सह अखण्ड दीपक प्रज्वलित किया गया जो कि आगामी 21 दिनों तक चौबीसों घंटे प्रकाशमान रहेगा ।

विधिकारक विमल गोलछा ने पूर्ण विधिविधान व पुण्याहाम पुण्याहाम के उदघोष के मध्य दादा गुरुदेव की मूर्ति स्थापना संतोष सरला बैद परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई , इसके पूर्व बैद परिवार के श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिमा जी को लेकर परमात्मा सीमंधर स्वामी की 3 प्रदक्षिणा लगाई ।
मूर्ति स्थापना के पश्चात सोमवार से प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का प्रारंभ होगा । सभी भक्त जन गुरु कृपा प्राप्त करने प्रतिदिन इक्तिसा जाप में भाग लेंगे ।
स्थापना महोत्सव में खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंजू कोठारी ट्रस्टी नीलेश गोलछा , जय सांखला , डॉ योगेश बंगानी सहित जितेंद्र लोढ़ा , पप्पू सांखला , ममता नाहर , दीप्ती चोरड़िया , ममता बरमट , वर्षा बैद , सिपाली जैन , चन्द्रा झामड़ , शैला बरड़िया , रक्षा बरड़िया , दीपाली जैन की गरिमामय उपस्थित रही ।

