पखांजूर(अमर छत्तीसगढ़) 10 अगस्त । छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में आधी रात जहरीला सांप घुस गया। सांप ने छात्रावास में सो रही 6 छात्राओं को डस लिया, जिसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 छात्राओं का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीला सांप परिसर के अंदर पहुंच गया और उसने सो रही छात्राओं को डस लिया। घटना का पता चलते ही छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सभी प्रभावित छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
सांप के डसने के बाद सभी 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन छात्राओं ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रावास में सांप कैसे पहुंचा और घटना के बाद सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए, इसे लेकर भी जानकारी सामने आने का इंतजार है।

