संरक्षक मंडल के अनुमोदन पश्चात प्रेस क्लब की कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठों के साथ युवाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

संरक्षक मंडल के अनुमोदन पश्चात प्रेस क्लब की कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठों के साथ युवाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 18 अगस्त । बहु प्रतिक्षित प्रेस क्लब राजनंदगांव की आज नई कार्यकारिणी का गठन संरक्षक मंडल के अनुमोदन के पश्चात कर दिया गया है। प्रेस क्लब भवन में आयोजित किए गए संरक्षक मंडल की बैठक में कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।

इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ जनों के साथ-साथ युवाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।बैठक में संरक्षक मंडल के प्रमुख रूप से सुशील कोठारी, श्याम खंडेलवाल, दीपक बुद्धदेव, अशोक पांडे, सीएल. जैन सोना, पुरुषोत्तम तिवारी एवं जितेंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि एवं प्रेस क्लब हाउसिंग बोर्ड समिति के अध्यक्ष मिथिलेश देवांगन के साथ-साथ प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा भी मौजूद रहे। संरक्षक मंडल से विचार विमर्श और उनकी सहमति के बाद कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मेश्राम को बनाया गया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुपम ठाकुर और विक्रम वाजपेई को दी गई है। सह सचिव अजय सोनी, प्रमोद सेडे़ और रूपेश गुप्ता होंगे। संगठन सचिव में दीपांकर खोबरागड़े, और ऋषि सिंहा, तथा साहित्य प्रभारी डॉक्टर सूर्यकांत मिश्रा और आत्माराम कोशा, होंगे।

प्रचार प्रसार प्रभारी दीपक साहू तथा लोकेश शर्मा, खेल प्रभारी सूरज यदू, योगेश शर्मा, होंगे। सांस्कृतिक प्रभारी गोविंद साहू तथा शुभम उपाध्याय, विधि सलाहकार विमल हाजरा और मनीष तिवारी होंगे।

कार्यकारिणी में अशोक श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र सोनी, प्रशांत ईमलकर,रवि ठाकुर,अखिलेश खोबरागड़े, लता घोषाल , संतोष दुबे, ललित ठाकुर और अमित चटर्जी को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी अब प्रेस क्लब की गतिविधियों एवं पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी। बैठक में कार्यकारिणी गठन के साथ-साथ नए सदस्यों को भी प्रेस क्लब में शामिल करने का अनुमोदन कर लिया गया है।

इस बैठक में प्रेस क्लब से मिलिए कार्यक्रम के साथ-साथ संगोष्ठी का आयोजन कराने और अन्य गतिविधियों के संबंध में भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया है।

Chhattisgarh