राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) , 18 अगस्त 2026।
सुन्नी हनफी मस्जिद गोलबाजार में आयोजित मुतवल्ली चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत आज जनाब जावेद अंसारी साहब ने अपने तमाम समर्थकों, जामाती भाइयों, बुजुर्गों एवं युवा साथियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का संकल्प लिया मुस्लिम समाज के राजिक सोलंकी ने बताया कि
जनाब जावेद अंसारी साहब ने उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मस्जिद एवं समाज की बेहतरी, पारदर्शिता तथा विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर मस्जिद के विकास एवं सामाजिक हित के कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा तथा समर्थकों ने जावेद अंसारी साहब के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया
—

