ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान में आत्मिक उत्साह और सकारात्मक चिंतन से 192 यूनिट रक्तदान

ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान में आत्मिक उत्साह और सकारात्मक चिंतन से 192 यूनिट रक्तदान

भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) , 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ — प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित पांच दिवसीय विशाल रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत आज सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम एवं राजयोग भवन में उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। अभियान का संदेश “मानवता का करें कल्याण, आओ मिलकर करें रक्तदान” रहा।


इस अवसर पर कुल 192 यूनिट रक्तदान हुआ।

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण अरोरा ने संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि यहां रक्तदान की एक सुंदर और अनूठी विधि देखने को मिली। रक्तदान करने से पहले सभी लोग आध्यात्मिक चिंतन करते हुए लगभग पांच मिनट परमात्मा की याद में मेडिटेशन कर अपनी आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और उसके बाद रक्तदान करते हैं।


कार्यक्रम में पं. जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान एवं चिकित्सालय, सेक्टर-9 के डायरेक्ट सीएमओ इंचार्ज डॉ. उदय, डॉ. दीपक दास महापात्रा, ब्लड बैंक इंचार्ज श्री राजीव शर्मा, जिला ब्लड सेंटर दुर्ग के मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज, डॉ. एस.आर. चुरेंद्र, नोडल ब्लड बैंक ऑफिसर दुर्ग, टी.एस. एंथोनी, काउंसलर, शोभराज अग्रवाल, एडिशनल एसपी सिटी, सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी, अपेक्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल नारायण, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, मनीष पाण्डेय तथा सांसद विजय बघेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh