भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) , 29 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के आत्मीय भाइयों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा।

इस अवसर पर सभी को परमात्म महावाक्य से सुसज्जित ब्लेसिंग कार्ड प्रदान कर ईश्वरीय प्रसाद से मुख मीठा कराया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल (IPS), एडिशनल एसपी शोभ राज अग्रवाल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (NDRF), फील परमार्थ फाउंडेशन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों, एफएसएनएल निगम में कार्यरत जापान के कोनोइके ग्रुप (Konoike Group) के जापानी सदस्यों को, सांसद विजय बघेल, समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह, मीडिया सदस्यों, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों तथा शिक्षा,व्यापार,कला एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधा।


