बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) , 29 अगस्त 2026 :-* पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
*इसी क्रम में विगत दिनों* बेमेतरा पुलिस को सुचना मिली कि ग्राम पंडरभट्ठा में अजय दुबे ऊर्फ नीलू महराज एवं कन्हैया दुबे ऊर्फ लल्ला द्वारा ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर विवाद करने व शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
*उक्त सूचना पर* तत्काल मौके पर पहुंचे जहां दुकान मेन रोड में ग्रामीणों का भीड लगा हुआ था उपस्थित ग्रामीणों के साथ अजय दुबे ऊर्फ नीलू महराज एवं कन्हैया दुबे ऊर्फ लल्ला गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने में उतारू हो गये थे। जिसे ग्रामीणों एवं पुलिस टीम द्वारा अजय दुबे ऊर्फ नीलू महराज एवं कन्हैया दुबे ऊर्फ लल्ला को समझाइश देने के बावजूद उनके उग्र व्यवहार तथा पुनः विवाद उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध धारा 170 तथा धारा 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
*आरोपी* 01. अजय दुबे ऊर्फ नीलू महराज पिता मालिक राम दुबे उम्र 40 वर्ष, निवासी पंडरभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा, 02. कन्हैया दुबे ऊर्फ लल्ला पिता बेद प्रकाश दुबे उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरभट्ठा, थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*उक्त कार्रवाई में* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि जितेन्द्र कश्यप, भलेतिनुस पन्ना,प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, रघुराज यदु, आरक्षक शिव कुमार सेन सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

