भोजली महोत्सव समिति तोरवा द्वारा भव्य भोजली महोत्सव का आयोजन 21 वा वर्ष

भोजली महोत्सव समिति तोरवा द्वारा भव्य भोजली महोत्सव का आयोजन 21 वा वर्ष

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 अगस्त भोजली महोत्सव समिति तोरवा द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति एवं पारंपरिक लोकाचार को जीवंत रखने के उद्देश्य से भव्य भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भोजली गीत एवं भोजली विसर्जन की पारंपरिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री अटल श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक कला, लोकगीत, लोकपरंपराओं और संस्कृति से है। भोजली जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने भोजली महोत्सव समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लोक कलाकार फूल भंवरा श्री चंदन यादव और बाल मुकुंद पटेल
इस कार्यक्रम अध्य्क्ष शंकर यादव ने बताए छत्तीसगढ़ लोक तिहार भोजली पर्व किसान और मित्र का स्वरूप है
कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने भोजली घाट के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि तोरवा क्षेत्र में एक व्यवस्थित भोजली घाट का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में सरकार से चर्चा कर आवश्यक पहल करने की बात कही।

समाजसेविका श्रीमती किरण सिंह ने भोजली महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रमोद नायक एवं वार्ड पार्षद मोती गंगवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भोजली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अलका यादव, श्रीमती चित्रा एवं श्रीमती यशोदा सिंह उइके शामिल रहीं। निर्णायकों द्वारा भोजली की सजावट, प्रस्तुति एवं पारंपरिक स्वरूप के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

भोजली प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार: सुमन पटेल, तोरवा
द्वितीय पुरस्कार: पूर्णिमा पटेल, तोरवा
तृतीय पुरस्कार: राधिका ग्रुप, देवरी खुर्द
चतुर्थ पुरस्कार: माया विश्वकर्मा

इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार से संतोषी भोई (देवरी खुर्द), रामप्यारी पटेल (तोरवा), स्वाति (तोरवा), महादेव ग्रुप (तोरवा) एवं उमा रजक ग्रुप (तोरवा) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन महेंद्र सिंह ध्रुव द्वारा किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, भोजली के महत्व एवं अतिथियों के स्वागत के साथ पूरे कार्यक्रम को रोचक एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित किया।

भोजली महोत्सव समिति तोरवा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भोजली महोत्सव को और भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।


प्रमुख रूप से गंगेश्वर सिंग ,सुनील भोई , नंदकिशोर यादव, ब्रजभूषण सरवन, सुरेश दास ,सहदेव केवट,दीपक यादव ,छहुरा यादव, बसंत पटेल रामचरण रजक कन्हैया पटेल मनीष यादव प्रवीण तरुण श्रीमति रामबाई सैनिक, यशोदा उइके संतोषी भोई, सुखमत केवट, रामप्यारी पटेल आयोजक भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर

Chhattisgarh