सांसद ने राजनांदगांव से खैरागढ़ रेल लाइन प्रस्ताव बनाने का दिया आश्वासनजितेंद्र काथरानी ने जन्माष्टमी की बधाई दी

सांसद ने राजनांदगांव से खैरागढ़ रेल लाइन प्रस्ताव बनाने का दिया आश्वासनजितेंद्र काथरानी ने जन्माष्टमी की बधाई दी


_________
राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 सितंबर। सांसद संतोष पांडे से आज कामठी लाईन में हुई एक मुलाकात में उन्हें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य जितेन्द्र काथरानी ने जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद श्री सत्यनारायण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। श्री पांडे से हुई एक औपचारिक चर्चा में उन्हें प्रस्तावित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की मंजूरी के लिए साधुवाद दिया तथा उन्हें राजनांदगांव से खैरागढ़ रेल लाइन का सुझाव देते हुए प्रस्तावित परियोजना में शामिल करने का अनुरोध किया। जिससे राजनांदगांव की बड़ी आबादी को भी लाभ हो। सांसद श्री पांडे ने प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया है। इसके पूर्व उन्हें जिले के वनांचल मोहला-मानपुर होते हुए चंद्रपुर (महाराष्ट्र) तक रेल लाइन का भी सुझाव सोशल माध्यम से दिया गया था, ताकि क्षेत्र के रहवासियों को लाभ हो तथा अंचल में विकास को और गति मिले सके। सांसद के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Chhattisgarh