प्रतिदिन सुबह स्वयं कर रहे मानिटरिंग, अगस्त माह में आयुक्त ने 27 दिन किया मार्निंग विजिट

प्रतिदिन सुबह स्वयं कर रहे मानिटरिंग, अगस्त माह में आयुक्त ने 27 दिन किया मार्निंग विजिट

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 सितम्बर। शहर में स्वच्छता कायम रखने, स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने के लिए निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम द्वारा प्रतिदिन सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रंों में सफाई निरीक्षण कर सफाई में सुधार की दिशा में कार्य करने कर्मचारियो को दिशा निर्देश देने के साथ साथ, सफाई में अवरोध अतिक्रमण हटवा रहे है तथा मवेशियो को दुर्घटना से बचाने मवेशी धरपकड अभियान की मानिटरिंग भी कर रहे है।

इसके अलावा सड़क के गड्ढो में पेचवर्क करा मरम्मत भी कराया जा रहा है। अगस्त माह में आयुक्त श्री मरकाम 31 दिन में सुबह 27 दिन सफाई निरीक्षण कर प्रदेश के निकायो में सबसे ज्यादा मारनिंग विजिट करने वाले अधिकारियो की श्रेणी में प्रथम थे।


आज के सफाई निरीक्षण में आयुक्त श्री मरकाम ने गंज चैक से नंदई चैक क्षेत्र में सफाई का जायजा लेकर रोड के दोनो किनारे तक सफाई करवा झिल्ली पन्नी उठवाए। इस दौरान उन्होंने नागरिको, होटल व अन्य व्यवसायियो तथा ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा रोड या नाली के उपर अतिक्रमण नही करने समझाईस भी दिये। उन्होने सफाई अमला से कहा है कि प्रमुख मार्ग को ध्यान में रखकर सफाई मंे जोर देते हुए निर्धारित समय अवधि तक सफाई कार्य करना सुनिश्चित करे। बारिश का पानी की निकासी करावे, गंदगी करते पाये जाने पर संबंधित पर जुर्माना लगावे। उन्होंने स्वास्थ्य अमला से कहा कि साफ सफाई मंे कोताही बर्दास्त नही की जावेगी।
[04/09, 17:38] Mummy: सफाई के साथ साथ आयुक्त श्री मरकाम अतिक्रमण हटवाने भी लगे हुए है, अतिक्रमण की शिकायत या अतिक्रमण दिखने पर स्वयं स्थल पहुच हटवाने की कार्यवाही कर रहे है। कल उनके द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई  स्कूल के पास अवैध रूप से रखे ठेला खोमचा हटवाकर सफाई कराया गया। उन्होंने निगम अमला से कहा कि नाली के उपर या रोड में अतिक्रमण पाये जाने एवं मटेरियल व मलमा रखे दिखने पर तत्काल कार्यवाही करे। बारिश में सुगम आवागमन के लिए सड़को के गड्ढो में पेचवर्क कर मरम्मत करने का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता में जोर देने दिशा निर्देश दे रहे है, जिससे आवागमन में सुविधा हो

Chhattisgarh