त्रिवेणी परिसर में डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र को दी गई पुष्पांजलि

त्रिवेणी परिसर में डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र को दी गई पुष्पांजलि

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 12 सितंबर।

साहित्य मनीषी डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र जी की 128 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव दगांव व नांदगांव साहित्य एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय त्रिवेणी परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रातःकाल त्रिवेणी परिसर में आयोजक मंडल सहित दिग्विजय महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के छात्र इकट्ठे हुए और मानस मर्मज्ञ डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र का पुण्य स्मरण किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजा माखीजा, कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष एवं डॉक्टर मिश्र जी के पौत्र सेवानिवृत्त डीएसपी पंडित प्रदीप मिश्रा, संरक्षक प्रोफेसर आर पी दीक्षित, अध्यक्ष करूणा शंकर तिवारी, सचिव अजय शुक्ला, दिग्विजय कॉलेज के हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. नीलम तिवारी, नांदगांव साहित्य एवं संस्कृति परिषद अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, समाजिक सदस्यगण सुशील तिवारी, सुनील बाजपेयी, शैलेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र बाजपेयी, संजीव (संजू) मिश्रा, मनीष मिश्रा, जगदीश प्रसाद मिश्रा, समाजसेवीगण अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, श्री ताम्बोली सहित कॉलेज के छात्र छात्राएॅ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित अखिलेश तिवारी, अजय शुक्ला एवं संजय श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्रा के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् कान्यकुब्ज सभा परिवार के सदस्यों ने डा0 बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उ0मा0 शाला बसंतपुर पहुॅचकर भी डॉ0 मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की।

Chhattisgarh