राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 13 सितंबर । हाॅकी की नर्सरी राजनांदगांव में आज छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में छत्तीसगढ हाॅकी के अगामी कार्यकाल के लिए नये पदाधिकारियों का निर्वाचन विधिवत किया गया जिसमें श्री मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर को अध्यक्ष चुना गया।
वही महासचिव श्रीमति शबनम अंसारी राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी कवर्धा के अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हाॅकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए गये मुख्यनिर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

इस अवसर पर युवा आयोग छत्तीसगढ़शासन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, हाॅकी इंडिया के पर्यवेक्षक लोकबहादुर सिंह, छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रमेश कुमार श्रीवास्वत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक ए.एक्का, सहित खेल जगत से जुडे लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

इससे पूर्व छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा का प्रारंभ नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें सर्वप्रथम हाॅकी छत्तीसगढ के महासचिव श्रीमती शबनम अंसारी ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ हि इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ के द्वारा हाॅकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर प्रतियोगिताओं के लिए स्थाल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई !
तपश्चात् सभी सदस्यों की उपस्थिति में हाॅकी छत्तीसगढ के निर्वाचन अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्रा आई0ए0एस (रिटार्यट) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष 01 पद – श्री मनीष श्रीवास्व, उपाध्यक्ष 03 पद श्री नीलमचंद बैद, श्री गोपेश्वर कहरा,सुश्री विनिता नवघरे, महासचिव 01 पद श्रीमती शबनम अंसारी, कोषाध्यक्ष 01 पद श्री अजीत चन्द्रवंशी, सह-सचिव-02 पद गजेन्द्र शर्मा,श्रीमती नीमा नीतू मसीह, कार्यकारिणी सदस्य 03 पद- श्री राजेन्द्र जायसवाल,श्री महेन्द्र सिंह नाग, श्री जांहगीर खान वहीं स्पोटर्स कोर्ट अधिनियम 2025 के नियमानुसार स्पोटर्स पर्सन आॅफ मेरिट मे 02 पद श्रीमती रेणुका यादव,(ओलंपियन)श्री मृणाल चौबे (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) एथलेटिक्स कमेंटी हेतु 02 पद – श्री अमिताभ मानिकपुरी,और श्रमती बबिता लिल्हारे निर्विरोध निर्वाचित हुए जिन्हे उपास्थित अतिथियों द्वारा निर्वाचन संबाधि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

