राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 13 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा 17 सितम्बर 2026 को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 20 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 268 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके अंतर्गत स्टार्फ नर्स, महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी, काउंसलर ग्रामीण चिकित्सा, सहायक फार्मासिस्ट, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, फिजियोथैरेपिस्ट, पुरूष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, दंत सहायक, रेडियोग्राफर, सोशल वर्क, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, सिटी अकाउंटेंट, जिला अकाउंट सहायक, ओटी टेक्नीशियन, ऑडियोलॉजिस्ट शामिल है।

