धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा वैद्यनाथ धाम पावला का 1117वां छठ मेला महोत्सव

धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा वैद्यनाथ धाम पावला का 1117वां छठ मेला महोत्सव

बागपत, उत्तर प्रदेश(अमर छत्तीसगढ़) 17 सितंबर । (विवेक जैन) बागपत के पावला बेगमाबाद गांव में महर्षि वाल्मीकि और भगवान परशुराम के समकालीन माने जाने वाले बाबा वैद्यनाथ धाम में 1117वें छठ मेले महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

देशभर के विभिन्न राज्यों से आये हजारो श्रद्धालुगणों ने बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मेले का विधिवत शुभारम्भ श्री सिद्ध बाबा श्याम गिरी सवाई मठ शास्त्रीपार्क द्वारा किया गया।

वैद्यनाथ धाम पावला के मुख्य पुजारी गजानंद गिरी जी महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी। मुख्य पूजा के यजमान सपा नेता बिल्लू प्रधान रहे। बाबा बैद्यनाथ के 1117 वें छठ मेले में देश के अनेकों सिद्ध साधु-संतो और क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की।

बाबा वैद्यनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों पीतल के घंटे बाबा के चरणों में भेंट किये गये। मंदिर समिति के सचिव धीरज धामा ने बताया कि बाबा के इस धाम में सच्चे मन से मांगने वाले कभी खाली हाथ नही जाते, जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूर्ण होती है वह बाबा के दरबार में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल का घंटा भेट करते है।

हर वर्ष बाबा के दरबार में सैंकड़ो-हजारों की संख्या में पीतल के घंटे भक्तों द्वारा चढ़ाये जाते है। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्योराज धामा ने बताया कि गांव के हर धर्म के लोगों के यहॉं पर आज के दिन बाबा का खीर और पूड़े का प्रसाद बनता है। हर धर्म के लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों सहित बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाने आते है।

बाबा के छठ मेले में भंड़ारा प्रसाद वितरण के साथ-साथ रागनी, दंगल, जागरण जैसे अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में लगी विभिन्न सामानों की सैंकड़ो दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनन्द लिया।

बाबा बैद्यनाथ धाम के छठ मेले को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष श्योराज धामा सूबेदार, कोषाध्यक्ष कृष्णपाल पुजारी, सचिव धीरज धामा, पूर्व कोषाध्यक्ष यशराम धामा, विकास धामा, जेबीबी सेवादल के समस्त सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा।

इस अवसर पर रामगिरी महाराज, रवि बैंसला, आकाश धामा, जेलर दीपक शर्मा, मनोज प्रधान, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, ओमप्रकाश धामा, कैलाश प्रधान, सुन्दर धामा, जितेन्द्र धामा, विक्रम उर्फ पोपी, जितेन्द्र दरोगा, समुन्द्र, भूपेन्द्र उर्फ बुक्कल, मोनू पंड़ित, बलीराज सिंह पाबला, राकेश धामा, कल्लू खेकड़ा, मोनू वशिष्ठ, सतेंद्र, अंकुश, अखिल, लोकेश, अशोक कुमार फोटू वाले पाबला सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh