जिस व्यक्ति मे धर्म नहीं उसका जीवन अच्छा नहींविनय मुनि जी म सा।

जिस व्यक्ति मे धर्म नहीं उसका जीवन अच्छा नहींविनय मुनि जी म सा।

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 सितंबर ।
आचार्य श्री रामेश के अज्ञानुवर्तीय शिष्य ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म.सा.ने आज पयुर्षण पर्व के दुसरे खचाखच भरे समता भवन के प्रवचन हाल मे गुरु भगवंत उपाध्याय प्रवर को वंदन के बाद अपनी अमृत देशना शुरु करते हुए कहा संसार के सारे पुदगल परिवर्तन शील होते हैं वह कर किस रुप में आज किस रुप में बन जाते हैं जैसे कल का नजारा कैसा था आज कैसा है यह सब पुदगल होते हैं।


म सा ने बताया सत्य का बौध होते ही जीवन परिवर्तन हो जाता है,जैसे गोतम बुद्ध ने आम्रपाली गणिका को करवाया था।उसने आम्रफल का सड़ने से सत्य का बौध हो गया और उनकी चेतना जग गयी।म सा ने धर्म कथा पर बताया उदयवीर की कथा सुनो नर नारी पद्मावती के पुत्र बड़े सहकारी राजा ध्वल ने पुत्र गाती महारानी श्रीरानी को अपने पुत्र हत्या में शामिल होने के कारण सिर मुंडवाने के बाद राज्य के बाहर निकालने का आदेश दे दिया और उसकी मृत्यु होने के बाद राज्य के बाहर जलाने का निश्चय कर लिया।


म सा ने बताया कर्मों की विडंबना से व्यक्ति की विनासकाल विपरित बुद्धि हो जाती है,महारानी को इतना दंड मिलने के बाद भी वापस पुत्रों को मारने की सोच ली।हर व्यक्ति को निराशा वादी नहीं बनकर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।वीर व्यक्ति कभी भी युद्ध से पीठ दिखाकर नहीं आयेगा।नो तत्वों का ज्ञान हमें शक्ति देता है,तत्वो के ज्ञान से व्यक्ति धर्म में स्थिर रहता हैं। धर्म की पूंजी कमाले धर्म की पूंजी कमा ले धर्म में पीछे नहीं देखें। जिनशासन के साधू साध्वी निडरता से साधना करते हैं।


इससे पहले श्री दिव्य दर्शन जी म सा ने कहा हम क्यों दुखी हैं?पैसा होने के बाद भी दुखी होते जा रहे हैं,राजा नेमीराज ऋषि के ठाठ बाट होने पर भी सुख नहीं मिला,सुख नहीं मिलने से व्यक्ति निराश होता जाता है और टेंशन मे जीता है क्योंकि उसको सत्या का ज्ञान नहीं हुआ,आया अकेले अकेले जाना ढूंढ ले ठिकाना चेतन ढूंढ ले ठिकाना।


म सा ने कहा लोगों को सुख मिल रहा आत्म बौध होते ही सब छोड़ देता है,जगत का सुख इक सपना बढे जितना घटे उतना,जिस व्यक्ति में धर्म नहीं उसका जीवन अच्छा नहीं,क्रौध ईष्या करने से क्या लाभ मिल पायेगा व्यक्ति को यह सोचकर चुप बैठ जाना उसके लिए अच्छा होता है।


आज की धर्म सभा में वीर परिवार श्री मधुर मुनि जी म सा के सांसारिक वीर पिता कमल कुमार जी वीर माता सुषमा बाई समदरिया खीरकिया,अशोक जी सुराणा रायपुर,रमेश जी सांखला आदि उपस्थित रहें।
संघ प्रवक्ता
नोरत मल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ,ब्यावर।

Chhattisgarh