राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 18 सितंबर . 24वीं सबजूनियर / जूनियर छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बालक/बालिका एवं अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टर प्रतियोगिता 2026 कांकेर में मिनी स्टेडियम के भव्य रंगमंच में 11 से 13 सितम्बर तक 3 दिववसीय आयोजित की गई।
कांकेर जिला वेटलिफ्टंग संघ आयोजक छ.ग. प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
स्थानीय एक्सपर्ट जिम में अभ्यासरत नवोदित महिला वेटलिफ्टर (निवासी धमतरी) ने भी अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 में धमतरी जिले से भाग लेते हुए जूनियर वर्ग में वजन केटेगिरी 77 किग्राम वजन समूह में स्नैच 59 किग्रा. क्लीन एंड जर्क 78 किग्रा. कुल वजन 137 कि.ग्रा. वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।
मेघापाल राज्य स्तर की वेटलिफ्टंग स्पर्धा में पहली बार भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। उनको मैडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मेघापाल एक्सपर्ट जिम में वेटलिफ्टिंग ट्रेनर एकता बंजारे के मार्गदर्शन में अभ्यासरत है।

