24 सितंबर को गठिया वात रोग जांच शिविर

24 सितंबर को गठिया वात रोग जांच शिविर


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 23 सितंबर । उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त सहयोग से 24 सितंबर 2026 को विशेष गठिया वात रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में गठिया, जोड़ों के दर्द-सूजन, कमर दर्द, घुटनों की समस्या, स्पॉन्डिलाइटिस, यूरिक एसिड एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित मरीजों की जांच की जाएगी।

रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. जूही दीक्षित विशेषज्ञ परामर्श देंगी।
पूर्व में आयोजित उदयाचल के स्वास्थ्य शिविरों को अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लिया। इसी क्रम में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीमित पंजीयन रखा गया है। इच्छुक मरीज उदयाचल की नई बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 09 एवं 10 में पंजीयन करा सकते हैं। मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।

Chhattisgarh