बेलगांव राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 24 सितंबर ।संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी राजनांदगाँव डॉ शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में 11 वे आयुर्वेद दिवस के अवसर पर तहसील डोंगरगढ़ शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलगाँव में दिनांक 23/9/2026 को निःशुल्क चिकित्सा एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ आयशा गाजी आयुष चिकित्सक , शिव कुमार राजेकर फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे। उक्त शिविर में कुल 70 रोगी लाभान्वित हुए जिसमे 30 रोगियों की ब्लड प्रेशर 20 रोगियो की मधुमेह की जांच की गई एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को गैर संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे मे तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन, योग एवं प्रणायाम के संबंध में जानकारी भी दी गई और स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वर्षा ऋतु में होने वाले बीमारियों के बारे में बताए गया।
एच वन एन वन के बारे में बताए गया और औषधि वितरण किया गया.आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धनवंतरी पूजन कर आयुष काढ़ा वितरण किया गया।

अवसर पर सरपंच कोशलकुमार चंद्रवशी पूर्व सरपंच छबिलराम साहू धरमचंद वर्मा फार्मासिस्ट राजेश राजेकर श्रीमती टंडन के के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। धनराज जैन बेलगांव

