एलसीआईटी में World Pharmacists Day के अवसर पर समारोह का आयोजन

एलसीआईटी में World Pharmacists Day के अवसर पर समारोह का आयोजन

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 26 सितंबर ।

एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में World Pharmacists Day के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में World Pharmacists Day के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गौरवपूर्ण गान किया गया।

इस विशेष अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रमोद जैन, सचिव उपकार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, सी.जी. स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर,, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ. शुभा गढ़ेवाल, एफडीपी (FDP) रायपुर के ड्रग एनालिस्ट डॉ. विनोद कुमार वर्मा, तथा एबीपीए (ABPA) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में दोनों फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, डॉ. संदीप गुप्ता, उपप्राचार्या डॉ. शुभी श्रीवास्तव, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

समारोह के दौरान भविष्य के फार्मासिस्टों ने मानव जाति की निःस्वार्थ सेवा और नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए ‘फार्मासिस्ट शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का एक और मुख्य आकर्षण ‘Rx’ लोगो फोटोग्राफी रहा, जिसमें कॉलेज के छात्रों ने फार्मासिस्ट के वैश्विक प्रतीक चिह्न ‘Rx’ की विशाल मानव आकृति बनाई और ड्रोन व कैमरों के माध्यम से एक यादगार समूह चित्र लिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन

World Pharmacists Day के अवसर पर कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ की हड्डी हैं, जो डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करते हैं। संस्थान के चेयरमैन श्री प्रमोद जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी।

वहीं एबीपीए (ABPA) के राज्य सचिव श्री हेमंत मिश्रा ने भी अपने प्रभावशाली भाषण में दवाओं के सही उपयोग और समाज को निरोगी बनाने में फार्मासिस्टों की अपरिहार्य भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन और प्राचार्यों ने सभी शिक्षकों, वालंटियर्स और छात्रों को बधाई दी। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Chhattisgarh