पंडरिया कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 28 सितंबर । भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर, NSC FOUNDATION के द्वारा प्रायोजित दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम सकल जैन श्री संघ पंडरिया,भारतीय जैन संघटना पंडरिया कवर्धा के सहयोग से जैन भवन पंडरिया में संपन्न हुआ।

पंडरिया ब्लॉक से 61 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल 23 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर देकर जैन समाज,भारतीय जैन संघटना द्वारा उनके जीवन में उत्साह भरने का कार्य किया जो की पंडरिया में लोगो द्वारा जैन समाज की प्रशंसा की जा रही है,लोगो में चर्चा का विषय रहा की इस प्रकार का आयोजन पंडरिया क्षेत्र में पहली बार एक साथ इतने दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व्हीलचेयर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना जैन समाज के लिए लोगो द्वारा सराहनीय अनुमोदनीय सेवा कार्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जैन संघटना के डॉ अतुल जैन,श्री अमित बरडिया कवर्धा का सराहनीय सहयोग मिला,जयपुर से अरविंद मीणा जी,वीरेन्द्र चौधरी जी का सहयोग सराहनीय रहा।

शिविर में विशेष रूप से थाना प्रभारी अजय सिन्हा,गुप्ता समाज के श्री देवेन्द्र गुप्ता,श्री अशोक चन्द्रवंशी,सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका के साथ सर्व समाज के प्रबुद्धजनो की उपस्थिति विशेष रूप से रही सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

पंडरिया में सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन,सचिव श्रेयांस जैन, कोषाध्यक्ष श्रेयांस जैन,अमित जैन के साथ महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमति लीला देवी जैन,सचिव श्रीमती मधु डाकलिया,श्री संघ के अध्यक्ष हरीश जैन,ललित जैन,संतोष डाकलिया,महेन्द्र डाकलिया,अशोक लोढ़ा,एल्डरमेन रोशन जैन रूपेश जैन दीपक जैन,के साथ सभी का सहयोग सराहनीय रहा।


