छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की अंतिम सूची में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के 26 खिलाड़ी शामिल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की अंतिम सूची में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के 26 खिलाड़ी शामिल

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन 21 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की अंतिम सूची में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह जिले की हॉकी प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में प्रदेश की छह टीमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स एवं मैनपाट टाइटन्स भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रत्येक टीम में चार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। इससे प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अनुभवी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।


[12/1लीग में शामिल खिलाड़ियों में खुशाल यादव,सुखदेव निर्मलकर,तरुण यादव (बम्बू), तौफ़ीक़ अहमद, कार्तिक यादव,अनीश रज़ा,आदित्य कुमार नेताम ,संदीप यादव,करन कुमार साहू,अर्जुन यादव,आदित्य मेश्राम, मुहूर्त कौशिक,कुशल यादव,प्रांजल यादव,सोमनाथ यादव,प्रकाश पटे, प्रवीण यादव,रेहान खान, शौर्य वर्मा,पीयूष कुमार साहू,नरेंद्र निषाद, आदर्श राज सिंह,आयुष साहू,अभिषेक याद, अमन वर्मा, दक्ष चौबे है

Chhattisgarh