गौरी गणेश पूजन के साथ नवरात्र प्रारंभ, विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने जलाए ज्योत पंचमी श्रृंगार 15, महाअष्टमी हवन 18 एवं रामनवमी उत्सव 19 को

गौरी गणेश पूजन के साथ नवरात्र प्रारंभ, विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने जलाए ज्योत पंचमी श्रृंगार 15, महाअष्टमी हवन 18 एवं रामनवमी उत्सव 19 को


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 13 अक्टूबर । मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में शारदीय क्वांर नवरात्र 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ हुए क्वांर नवरात्र पर्व पर माता की ज्योति सहित 2395 श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई। क्वांर शुक्ल पक्ष पंचमी 15 अक्टूबर गुरुवार को मां पाताल भैरवी सहित समस्त देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा।


संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां भगवती के साधना व भक्ति का महापर्व शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में भी 11 अक्टूबर रविवार से 19 अक्टूबर सोमवार तक मनाया जा रहा है।

Chhattisgarh