शारदीय नवरात्रि के छठे दिन नवकार धाम में मां भगवती पद्मावती का भव्य पूजन

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन नवकार धाम में मां भगवती पद्मावती का भव्य पूजन

जोधपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 16 अक्टूबर। राजराजेश्वरी पार्श्व पद्मावती नवकार धाम, जोधपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छठे दिन भगवती मां पद्मावती का विशेष पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूजन का उद्देश्य सुख-समृद्धि, आरोग्य, शक्ति एवं सुमति की प्राप्ति के लिए मां भगवती की आराधना करना रहा।

यह धार्मिक आयोजन नवकार धाम के संस्थापक मुनिश्री लाभरुचि जी महाराज साहब एवं मुनिश्री मेधांश कुमार जी महाराज साहब के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए परिवार एवं समाज की सुख-शांति, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
मां भगवती पद्मावती के पूजन में लाभार्थी के रूप में अमित जैन, विमला जैन, प्रेम नारायण भाटी, रूचि भाटी, मोहनलाल भंडारी, शीला जैन एवं रूपेश जैन एवं नवकार धाम मंदिर के पूजारी चेतन शर्मा आदि ने सहभागिता निभाई।


आज की पूजा में आरती का लाभ अमित जी एवं विमला देवी जैन ने प्राप्त किया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां भगवती की स्तुति कर मंगलमय जीवन की कामना की।
नवकार धाम में नवरात्रि के दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना, भक्ति एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का संदेश दे रहे हैं।

Chhattisgarh