बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 21 नवम्बर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के सानिध्य 14 नवम्बर 26 को भगवती दीक्षा ग्रहण करने वाली साध्वी राम प्रिया श्रीजी की बड़ी दीक्षा शनिवार को मरोठी सेठिया मोहल्ले की सेठिया कोटड़ी में चतुर्विद संघ की साक्षी में हुर्ह। साधुमार्गी सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी ने बतायाा कि आचार्य प्रवर राम लालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि सेवा सदन से सेठिया कोटड़ी में स्थान परिवर्तन कर लिया। उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि ने दशवैकालिक सूत्र के 4 अध्यायों का वाचन बडी दीक्षा की शास़्त्रोक विधि करवाते हुए पांच महाव्रतों सत्य, अहिंसा, अचौर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य के पालन की दृढ़ प्रतिज्ञा करवाई। बड़ी दीक्षा अवसर पर नवदीक्षित साध्वी रामप्रिया श्रीजी ने कहा कि वे सदैव गुरु की आज्ञा के अनुसार दृढ़ संकल्प के साथ संयम पालन करुंगी। राम नवम मुनि ने कहा कि धर्म व गुरु तारणहार है, इनके प्रति समर्पित रहे। मधुर मुनि ने कहा कि जिन शासन सम्पति से नहीं संघ व समाज की संतति व समर्पण से बढ़ता है।साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा एवं अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया रतलाम के वीर परिवार व नवदीक्षित साध्वी के संकल्प को दोहराते हुए मंगलकामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वीरले माता-पिता होते है जो अपनी संतान को धर्म संघ को समर्पित करते है। नवदीक्षित साध्वी राम प्रिया के वीर माता-पिता व कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में रतलाम के श्रावक-श्राविकाओं ने एक वर्ष तक किसी की निंदा नहीं करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चारित्र आत्माओं, अखिल भारत वर्षीयसाधुमार्गी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद सुराणा, मंत्री सुरेश बच्छावत, साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी तथा अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा सहित कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विद संघ (साधु-साध्वी,श्रावक-श्राविकाओं), समता युवा संघ, साधुमार्गी सेवा समिति, महिला समिति व बहू मंडल की सदस्यों ने बड़ी दीक्षा ग्रहण करने वाली साध्वी रामप्रिया श्रीजी के संयम पालन के संकल्प की सराहना करते हुए ’’हर्ष-हर्ष जय-जय’’ के उदघोष के साथ शुभकामना की। आचार्यश्री व उपाध्याय प्रवर का प्रवास, प्रार्थना व प्रवचन सेठिया कोठड़ी में साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि साधुमार्गी संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि छबीली घाटी के सेवा सदन से विहार कर मरोठी सेठिया मोहल्ले की सेठिया कोटड़ी पहुंच गए। आचार्यश्री के सानिध्य में प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना, सुबह सवा आठ बजे प्रवचन व दोपहर महामांगलिक के कार्यक्रम अब कुछ दिन मरोठी सेठिया मोहल्ले, ठठेरा बाजार के पास की सेठिया कोटड़ी में होंगे। साधुमार्गी सेवा समिति के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि आचार्य प्रवर के संभावित कार्यक्रमों के बारे में बताया कि दोपहर दो बजे ज्ञान चर्चा, अपरान्ह साढ़े तीन बजे मांगलिक व प्रतिक्रमण सूर्यास्त के बाद होगा। साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि श्रावक-श्राविकाएं अब सेठिया कोटड़ी में आचार्य प्रवर व चारित्र आत्माओं के दर्शन, वंदन एवं सेवा का लाभ लेने के लिए नियमित पहुंच रहे है। वीर वसुंधरा जीवन उपयोगी मार्गदर्शन निर्माण श्रेष्ठता का साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य रामलालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सानिध्य में 22 से 24 नवम्बर तक वीर वसुंधरा जीवन उपयोगी मार्गदर्शन, निर्माण श्रेष्ठता का कार्यक्रम रविवार दोपहर डेढ बजे से मंगलवार अपरान्ह तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि इसमें अपने पुत्र-पुत्रियों व रिश्तेदारों को संयम मार्ग के लिए समर्पित करने वाले वीर माता पिता, पति-पत्नी व अन्य परिजन हिस्सा ले सकेंगे। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ से सम्बद्ध समता संस्कार शिविर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए पंजीयन, सायंकालीन प्रतिक्रमण अनिवार्य है। रात्रि संवर व पौषध ऐच्छिक रहेगा। समता शाखा आज साधुमार्गी सेवा समिति के मंत्री सुरेश बच्छावत ने बताया कि रविवार 22 नवम्बर को आचार्य भगवन रामलालजी के सानिध्य में प्रत्येक रविवार को लगने वाली समता शाखा का आयोजन बीकानेर सहित मारवाड़ अंचल में 57 में से 57 क्षेत्रों में चारित्र आत्माओं के सान्निध्य में समता शाखा आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे मारवाड़ अंचल में 2100 से अधिक सदस्यों की सहभागिता होगी। बीकानेर मारवाड अंचल समता युवा संघ ने अधिकाधिक संख्या में समता शाखा में भागीदारी का आग्रह किया है। चातुर्मास समर्पण के समापन पर तेले की तपस्याएं साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के चातुर्मास ’’समर्पण’’ के समापन पर अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने शनिवार को तीन दिवसीय तेले की तपस्या का संकल्प लिया। तेले की तपस्या रविवार से मंगलवार तक रहेगी। शनिवार को चारित्र आत्माओं ने श्रावक-श्राविकाओं ने सूर्यास्त से पूर्व ही चौविहार का नियम (पचक्खाण) लिया। तीन दिवसीय तेले की तपस्या के दौरान आहार के रूप में केवल गर्म जल का ही सीमित मात्रा में उपयोग करेंगे।