नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत

नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत

दल्लीराजहरा(अमर छत्तीसगढ) 22 दिसम्बर । भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिलाध्यक्ष पवन साहू , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व डौंडी मंडल के चुनाव अधिकारी प्रीतम साहू ने 20 दिसम्बर को दल्लीराजहरा व डौंडी मंडल व कुसुमकसा मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की है ।
जिसमें दल्लीराजहरा के वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के नेतृत्व में 21 दिसम्बर 2024 को संध्या उनके निवास स्थान पर भाजपा के नवनिर्वाचित दल्लीराजहरा, कुसुमकसा मंडल अध्यक्षों व महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से भाजपा दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह (गुड्डू) , मंडल महामंत्री रमेश गुज्जर , कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गांधी) , व जिला प्रतिनिधि राकेश द्विवेदी को पुष्पगुच्छ व गुलाल लगा कर स्वागत व सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्यरूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दशोडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे, विजय भान, सुजीत झा, मुकेश खस, संजीव सिंह, दादू गुप्ता, सोमेश जायसवाल, बसंत जैन, संतोष जैन , नीलेश श्रीवास्तव , तोरन साहू , भूपेन्द्र श्रीवास , महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम , मंजीत कौर , टी.ज्योति , उषा साहू उपस्थित थे।

Chhattisgarh