सुशासन दिवस पर भाजपा मंडल कोमाखान में हुआ अटल स्मृति सभा एवं सुशासन यात्रा का आयोजन

सुशासन दिवस पर भाजपा मंडल कोमाखान में हुआ अटल स्मृति सभा एवं सुशासन यात्रा का आयोजन

कोमाखान(अमर छत्तीसगढ) 25 दिसम्बर।
भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के आह्वान पर सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कोमाखान के अनेक पोलिंग बूथों पर अटल स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

इन सभाओं में बूथ के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर अटल जी को नमन करते हुए स्मरण किया एवं देश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए उनके कविताओं का पठन किया।


ग्राम अमेरा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू बूथअध्यक्ष लच्छू सेन, कोमाखान में सोसायटी समिति अध्यक्ष गोरख यादव, मंडल कोषाध्यक्ष हिरेंद्र उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष रामबहादुर थापा, परकोम में पुरुषोत्तम पटेल,परमेश्वर चौधरी परसुली में आनंद चक्रधारी, परमेश्वर पटेल कसेकेरा में गुलाब साहू,हरक यादव नर्रा में आशीष गुप्ता भलेसर में सरपंच बलराम सिन्हा, लामी में गुलशन सुरमनी हाथीबाहरा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद ठाकुर,बूथ अध्यक्ष टॉपसिंग ठाकुर,सरपंच दुलार ठाकुर,राधेश्याम ठाकुर, लुकुपाली में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सोनी सिवनीकला में मंडल महामंत्री भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुए।


कार्यक्रम की इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कुलिया अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क पर 2 किलोमीटर की सुशासन यात्रा संपन्न करते हुए ग्राम बिडोरा में अटल स्मृति सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भेखलाल (सागर) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष नितिन जैन एवं समाज प्रमुख पीलूराम देवांगन ने संबोधित किया।

अटल जी के कार्यकाल के पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ चंद्राकर,पुनीतराम साहू,पीलूराम देवांगन,कुंजराम साहू एवं महिला कार्यकर्ता दुर्पद विश्वकर्मा का श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया।बूथ अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष देवनारायण साहू, सोसायटी अध्यक्ष तुलसी साहू,बूथ अध्यक्ष गुलाब साहू,हरख यादव,अजय सिन्हा भाजपा नेता संतोष साहू,केशव साहू,दीपक साहू, बल्ला ठाकुर,भूषण साहू,गुलशन सुरमणि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंत्री भीमा साहू ने किया।

Chhattisgarh