भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 26 फरवरी 2025: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नेहरू नगर में आयोजित आध्यात्मिक शिव संदेश रैली में श्वेत वस्त्रधारी भाई-बहनों ने अपनी एकता और शिव के संदेश के साथ आध्यात्मिकता का परचम लहराया।

रैली के दौरान निराकार शिव के संदेश को फैलाते हुए, सभी जनमानस शिवमई हो गए और शांति एवं प्रेम का संदेश दिया गया।

रैली का आरंभ नेहरू नगर-पूर्व स्थित बांके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट राधा कृष्ण मंदिर से हुआ।

रैली में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालु रथ के साथ शिव के अद्वितीय संदेश का प्रचार करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए, गुरुद्वारे के सामने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजयोग चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव की शक्तियों को अपने जीवन में धारण प्रेरित किया गया,जिसके पश्चात सभी शिव ज्योतिर्लिंग पर अपनी कमी कमजोरियों को लिखकर अर्पण कर रहे है।रैली के अंतिम पड़ाव पर उपस्थित सभी भाई-बहनों ने शिव ध्वज के नीचे एकजुट होकर दुनिया भर में शांति और समृद्धि की कामना की।