राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ ) 26 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हॉकी इंडिया, के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हॉकी के द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी स्टेट लीग के फायनल मुकाबले में बिलासपुर की बालिका टीम ने राजनांदगांव हॉकी को 6-4 गोेल से संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी राजनांदगांव रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर जगदलपुर हॉकी ने कॉस्य पदक जीता चौथे स्थान पर स्पोटर्स अकादमी रायपुर की टीम रही प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह मधुसूदन यादव महापौर के मुख्यआथित्य में अप्रिता मोहन सिन्हा क्षेत्रिय पार्षद खेमलाल वर्मा संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव सौमित मौर्या तहसीलदार फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी रमेश डाकलिया, श्री कुतुबुद्धिन सोलंकी, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी,पार्षद छोटे लाल रामटेके, तथागत विजय पांडेय के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

भारतीय खेल प्राधिकरण,हॉकी इंडिया एवं छत्तीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ में महिला हॉकी खेल का बढावा देने के उद्धेश्य से अस्मिता हॉकी स्टेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 9,60,000 रूपयें की नगद राशि विजेता,उपविजेता,व तीसरे स्थान रहने वाले टीमों को पुरूष्कार स्वरूप दिया गया जो की एैतिहासिक है,भारत सरकार एवं राज्य सरकार की इस पहल से खिलाडियों को उचित मंच के साथ साथ वित्तिय सहायता प्रदान की गई। अस्मिता हॉकी स्टेट लीग का आयोजन देश के चुनिंदा आठ राज्यो में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, यह शौभग्या की बात है कि छत्तीसगढ को इस क्रम में पहला स्थान दिया गया।

हॉकी स्टेडियम में आज अपरांह में खेले गए बिलासपुर और राजनांदगांव के मध्य खेला गया फायनल मैच बहुत संघर्षपूर्ण रहा जिसमें बिलासपुर ने राजनांदगांव को 6-4 गोल से पराजित किया ।
समापन समारोह का संचालन दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने किया। जिला हॉकी संघ के सचिव शिव नारायण धकेता ने आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में प्रमुख रूप से अजय झा, विद्या विलास श्रीवास्तव, नीलम जैन,भूषण साव, अनूप श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन,अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, सुदर्शन सिंह, डेनीज कृस्टि, अनुराज श्रीवास्तव, सचिन खोबरागड़े, शब्बीर सोलंकी, अभिनव मिश्रा, शिवा चौबे, रूपेश जायसवाल, तीरथ गोस्वामी, कृष्णा यादव, संतोष चोखान्द्रे, ममता गुप्ता, जितेंद्र सीमंकर, रवि कॉन्डईया आदि उपस्थित थे। आज के मैच में दामिनि सिंह,दिलीप रावत, राजेश निर्मलकर हनीफ कुरैशी, हारून खान,किशोर धीवर उपस्थित थे।