नवकार जाप ग्रुप का 16वा आयोजन देवपुरी कमल विहार एंबियंस सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में अर्हम टावर, देवनगर में संपन्न

नवकार जाप ग्रुप का 16वा आयोजन देवपुरी कमल विहार एंबियंस सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में अर्हम टावर, देवनगर में संपन्न

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 अप्रैल l- नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को सकल जैन समाज की सभी परम्पराओं में एक रुपेण मान्यं “नवकार महामंत्र” के जाप का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को 16वें नवकार जाप का आयोजन रायपुर देवपुरी स्थित जैकी संचेती के निवास अर्हम टावर में श्री देवपुरी कमल विहार एंबियंस जैन संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता रही।

नवकार जाप के बाद ग्रुप द्वारा स्थानीय संघ के श्री अभय दुग्गड, जैकी संचेती, डॉ. अर्पण चतुर्मुथा व संघ के सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh