बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। इस दौरान मुठभेड़ स्थल से 1 नग 315 बोर राइफल, पोच, विस्फोटक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुआ है।
जवानों को थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे तोड़समपारा के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद संयुक्त बल माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शाम साढे पांच बजे के आसपास केरपे और तोड़समपारा के मध्य पूर्व से घात लगाये बैठे हुए थे।

इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस पार्टी अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी जवाबी फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर वेल्ला वाचम पर 3 लाख रुपये का इनाम था।
बख्तर आईजी सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि, साल 2024 में नक्सल विरोधी अभियान को बढ़त मिली। जिसको जारी रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षाबलों ने प्रभावी रूप से प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान चलाया। जिसके तहत 112 दिनों में कुल 125 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए।बस्तर रेंज में तैनात सुरक्षाबल लगातार बस्तर की शांति की दिशा में काम कर रहे हैं।
एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि,बीजापुर में विगत 112 दिनों में कुल 87 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। वहीं अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 213 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। जबकि 179 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है।