कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 5 मई। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण पर कोरबा जिले के मदनपुर गांव पहुंचे। जहां श्रम मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायकों कटघोरा ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक मदनपुर गांव उतरा। शिविर के जरिए मुख्यमंत्री ग्रामीणों से रूबरू हुए। लोगों की समस्या सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का फीडबैक लिया। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। सीएम के साथ मुख्यसचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।