बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 मई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तेलंगाना सीमा पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान को लेकर CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि, इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम था। इस ऑपरेशन में 18 जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों के पास 450 IED बरामद किए गए हैं। माओवादियों ने पहाड़ियों पर दो वर्षों तक का राशन जमा कर रखा था। नक्सलियों के 214 बंकर और ठिकाने नष्ट किये गए हैं। वहीं उनके पास से 12000 किलो राशन बरामद किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि, इस ऑपरेशन में नक्सलियों के साथ 21 बार मुठभेड़ हुई। मारे गए सभी नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम था। जवानों ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए इस पर सफलता पाई है। भौगोलिक चुनौतियां भी थी, जैसे दिन में 45 डिग्री तापमान और रात में ठंड का सामना करना पड़ता था। हमारे कई जवान डिहाइड्रेड भी हुए, जिन्हें बेस लाया गया। अंततः जवानों ने कामयाबी पाई।
ये हथियार हुए बरामद
इस ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा बनाए गए छोटे- बड़े BGL सेल, इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, मजल लोडिंग रायफल, 315 बोर रायफल, सिंगल शॉट, 303 रायफल, डेटोनेटर, तार और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं।