सर्वश्रेष्ठ रोवर, रेंजर, स्काउटर, गाइडर एवं स्काउट-गाइड को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार  

सर्वश्रेष्ठ रोवर, रेंजर, स्काउटर, गाइडर एवं स्काउट-गाइड को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार  

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 27 मई। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन रायपुर में स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जवाबदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्तों एवं परिजनों को भी इसकेे लिए प्रेरित करने को कहा।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्काउट  दीपक सिंह, नितिश कुमार यादव, लोमेश कुमार सर्वश्रेष्ठ गाइड कु. दीक्षा पटेल, कुु. हंसनी, कु. झरना साहू सर्वश्रेष्ठ रोवर अनुज साहू, सर्वश्रेष्ठ रेंजर कु. नेहा सेन व कु. प्रियंका यादव को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ स्काउटर  गोपाल राम वर्मा व  मिलन सिंह सिन्हा एवं सर्वश्रेष्ठ गाइडर श्रीमती पुष्पा शांडिल्य व सुश्री रजनीकला पाटकर सम्मानित हुए।

दीर्घ सेवा अलंकरण स्काउटर  रोमन लाल साहू व गाइडर श्रीमती बीना यादव को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं आभार प्रदर्शन राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी ने दिया।
कार्यक्रम में  राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी राज्य के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आये हुए स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित थे।
इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री महेश खंडेलवाल जी जिला मुख्य आयुक्त राजनांदगांव शामिल हुए। जिला राजनांदगांव के वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के कुल 123 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री देवेंद्र वर्मा स्काउट शा हाई स्कूल मासुल राजनांदगांव कु करीना चौरे गाइड शा उ मा शाला खुज्जी डोंगरगांव ओमप्रकाश वर्मा रोवर शा उ मा शाला साल्हे छुरिया ने महामहिम माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका जी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इनके साथ जिला प्रभारी के रूप में कु अंजलि वैदय सँयुक्त जिला सचिव ने सहभागिता की।

Chhattisgarh