22 जून छत्तीसगढ़ आयेंगे गृहमंत्री अमित शाह : जाएंगे बीएसएफ कैंप, नक्सल अभियान पर मंथन, गांव भ्रमण-ग्रामीणों से संवाद भी

22 जून छत्तीसगढ़ आयेंगे गृहमंत्री अमित शाह : जाएंगे बीएसएफ कैंप, नक्सल अभियान पर मंथन, गांव भ्रमण-ग्रामीणों से संवाद भी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 जून । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे। श्री शाह इरकभट्ठी नारायणपुर के सुरक्षा शिविर-बीएसएफ कैंप भी जाएंगे।

यहां ग्रामीणों से मुलाकात और संवात के अलावा श्री शाह कैंप में ही भोजन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों के प्रमुख अफसरों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। साथ ही नवा रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वह अपने दौरे के पहले दिन (रविवार) नवा रायपुर अटलनगर में एक राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और एक राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य सरकार ने एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र द्वारा लगभग 400 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, इसी के साथ एक और 6 से 7 एकड़ की जमीन लगी हुई है, जिस पर फॉरेंसिक लैब बनेगा। इन दोनों ही कार्यों का भूमिपूजन होना है। एनएफएसयू का कैंपस जब तक बनेगा, तब तक उसका ट्रांजिट कैम्पस होना चाहिए। पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी और उसका ट्रांजिट कैंपस जो शुरू होने वाला है, उसको भी प्रारंभ किया जाएगा।

शाह बनाएंगे चार राज्यों के लिए रणनीति, साय होंगे शामिल
वाराणसी में 24 जून को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित होगी। नदेसर स्थित होटल ताज में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। पिछली बैठक उत्तराखंड में हुई थी, जबकि इस बार उत्तर प्रदेश को मेजबानी सौंपी गई है।

अपने प्रवास के दूसरे दिन अमित शाह बस्तर में एक सुरक्षा शिविर का भी दौरा करेंगे। इस दौरान शाह रायपुर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इसके साथ ही अमित शाह शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

अपने प्रवास के दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और इसी दौरान किसी एक कैम्प में उनका प्रवास भी होगा। श्री शाह 23 जून की शाम दिल्ली लौटेंगे।

केद्रीय मंत्री अमित शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वहां से बंजारी सेक्टर नवा रायपुर में एनएफएसएल विवि को भूमिपूजन करेंगे। 3.15 से 4.15 तक एनएफएसयू, सीएफएसएल परिसर का उद्घाटन करेंगे। 6.50 से 7.50 तक सुरक्षा के मामले में बैठक करेंगे। इसके बार मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 23 जून को सुबह 11.20 बजे हेलीकाप्टर से नारायणपुर जाएंगे। 12.25 नियद नेल्लानार ग्राम नारायणपुर का भ्रमण और ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। 1.45 को बीएसएफ कैंप जाएंगे। यहां जवानों से चर्चा करेंगे। 2.20 से 3.20 तक कैंप में संवाद करेंगे। 4.25 को रायपुर लौटकर 4.30 बजे बीएसएफ के विमान से दिल्ली वापस लौटेंगे।

Chhattisgarh