कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 20 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में सर्चिंग पार्टी, डीआरजी और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में दो महिला नक्सली मारे गए हैं। मारी गई महिला नक्सली कंपनी कमांडर रैंक की हैं। जवान दोनों के शव लेकर वापस लौट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया इलाके में बेचाघाट के दूसरे छोर पर 15-20 नक्सलियों के मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सर्चिंग पार्टी, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। वहां पर मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर कर दिए गए, जिनमें से एक शव बरामद हुआ है। मौके से दो हथियार एक 3.3 और एक बीजीएल समेत अन्य नक्सल सामग्रियां बरामद की गई है।

