शाला विकास समिति द्वारा शाला में बच्चों को पुस्तक का वितरण

शाला विकास समिति द्वारा शाला में बच्चों को पुस्तक का वितरण

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 21 जून। शाला विकास समिति द्वारा शाला में बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कारगिल चौक सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में आज शाला विकास समिति की बैठक संपन्न हुई ।

बैठक की अध्यक्षता डॉ हेमंत कलवानी ने की नियमित बैठक संपन्न होने के बाद बच्चों का स्वागत कर शाला प्रवेश उत्सव कराया गया । उसके बाद शाला विकास समिति के पदाधिकारीयो द्वारा बच्चों को पुस्तकों का भी वितरण कराया गया ।

इस अवसर पर सोनाली, सुरेश वाधवानी, रमेश लालवानी, पूर्व पार्षद विजय यादव सिहोते, फैज खान एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Chhattisgarh