बालोद(अमर छत्तीसगढ), 21 जून 2025।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को संपूर्ण बालोद जिला योगमय रहा। जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकाय तथा शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों सहित जिले मंे आम लोगों ने अपने-अपने घरों में भी योगाभ्यास किया।

जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में आज आयोजित जिला स्तरीय ग्यारहवंे योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया के अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, केसी पवार, जनपद उपाध्यक्ष गुरूर दुर्गानंद साहू सहित अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर एवं अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

