म्यूल एकाउण्ट से संबंधित 2 खाता धारक गिरफ्तार

म्यूल एकाउण्ट से संबंधित 2 खाता धारक गिरफ्तार

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 जून । म्यूल एकाउण्ट से संबंधित 02 खाता धारक को थाना बसंतपुर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।
 खाताधारक अपने बैंक खाता को किराये पर देने, कमीशन पर देने और बेचने का काम करते हैं जिससे
 अब म्यूल एकाउट प्रोवाईडर के साथ साथ खाता धारकों पर भी होगी कार्यवाही।

आरोपी –
1- 01- लोकेन्द्र बंजारे पिता उमेन्द्र दास बंजारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिनकापार थाना
डोंगरगढ, जिला राजनांदगांव
02- दिगन्त अवस्थी उर्फ लाला पिता स्व0 शशीकांत अवस्थी उम्र 37 साल निवासी आजाद
चौक गौशालापारा राजनांदगांव, हाल बी0टी0आई0 रोड डोंगरगांव बक्शी का मकान
थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव।

विवरण – पुलिस मुख्यालय रायपुर का ईमेल आईडी से प्राप्त ईमेल के अवलोकन पर पाया कि एक्सीस बैंक के खाता धारको के द्वारा छल पूर्वक एवं सायबर अपराध से प्राप्त धोखाधड़ी से प्राप्त कुल धनराशि 7.77,599.00 रूपये राशी को छुपाने एवं उपयोग किया गया है रिपोर्ट पर अपराध धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता का घटित पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण के विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी तौहिद खान पिता हफीज खान उम्र 25 साल निवासी तुमडीबोड पुलिस चौकी तुमडीबोड, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। प्रकरण के खाता धारक लोकेन्द्र बंजारे पिता उमेन्द्र दास बंजारे ग्राम पिनकापार का पता तलाश किया गया।

जिसके तथा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी तौहिद खान के कथन के अधार पर दिगन्त अवस्थी उर्फ लाला पिता स्व0 शशीकांत अवस्थी उम्र 37 साल निवासी आजाद चौक गौशालापारा राजनांदगांव, हाल बीटीआई रोड डोंगरगांव बक्शी का मकान थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 23-06-2025 को गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पायें गये तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न राज्यों में सक्रिय म्यूल एकाउंट प्रोव्हाईड करना पाया गया। गिरफ़्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि. जीवराज रावटे, म0प्र0आर0 मेनका साहू  एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Chhattisgarh