राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ)। 23 जून 2023
हॉकी इंडिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में ’’छत्तीसगढ हॉकी’’ द्वारा ओलांपिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 22 जून को ओलंपिक व भारतीय हॉकी के इतिहास के बारे में निबंध व चित्रकला का आयोजन । तथा 23 जून को सद्भावना मैच छत्तीसगढ़ सब -जूनियर बालिका टीम विरूद्ध खेलो इंडिया सेंटर के मध्य खेला गया।
इस रोमांचक प्रदर्शन मैच में खेलो इंडिया सेंटर की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 2-1 जीता।
उक्त आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ऐ एक्का के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से,छोटे लाल रामटेके (पार्षद),महेंद्र सिंह ठाकुर, नीलम चंद जैन , प्रिंस भाटिया, किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी, चन्दन भारतद्वज, कोच शकिल अहमद,दीपेश चौबे,(कस्टम पुणे) आशीष सिन्हा,अनीश रज़ा,दुर्गेश साहू, टोहर यादव, निलेश राजपुत, मनीष सोनी, लव यादव, आदित्य मेश्राम,संदीप यादव,आदित्य कुमार, पूर्णचन्द,यादव, दुर्गेश नगपुरे, नवीन यादव, अंशुल वर्मा, मोनू साहू,कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

