रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 26 जून । छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में एक बार फिर महिला मरीज का पर्स और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में सिक्योरिटी गार्ड चोरी करते दिख रहा है. यह घटना 25 जून की रात 12 बजे की बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ACI (हृदय रोग विभाग) के ICU के सामने राजकुमार बोथरा के कॉल मी सर्विस के सिक्योरिटी गार्ड सोती हुई महिला मरीज के पर्स को पार करता नजर आ रहा है। महिला के विवाद के बाद प्रशासन जागा तब जांच में पूरी पोल खुली। अस्पताल प्रबंधन सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर रहा है। चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में बवाल मचा हुआ है।

