गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा : दस्तावेजों की जांच में मिले टैक्स चोरी के सबूत, 2 लाख का लगाया जुर्माना

गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा : दस्तावेजों की जांच में मिले टैक्स चोरी के सबूत, 2 लाख का लगाया जुर्माना

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 26 जून। छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में बुधवार की रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी। पिछले पांच वर्षों से चल रही इस फैक्ट्री में टीम ने फैक्ट्री संचालक की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने पर विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

GST विभाग की यह कार्रवाई एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। पिछले दो दिनों से कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर पर निगरानी के बाद, बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में फुटवेयर सेक्टर पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 17 डीलरों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और इस दौरान ₹2.5 करोड़ की टैक्स वसूली की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस इनपुट से यह जानकारी मिली थी कि इन डीलरों ने जीएसटी टैक्स जमा नहीं किया है, जिसके चलते ये दबिशें दी गईं।

Chhattisgarh