रायपुर(अमर छत्तीसगढ), 26 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया |
एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की | साथ ही मंत्रीगणों एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की | पत्रकार डॉक्टर सी एल जैन सोना ने भी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

