औचक निरीक्षण पर कलेक्टर- एसएसपी : राजधानी की सड़कों समेत कई कार्यों का लिया जायजा, लोगों से बातचीत कर लिया फीडबैक

औचक निरीक्षण पर कलेक्टर- एसएसपी : राजधानी की सड़कों समेत कई कार्यों का लिया जायजा, लोगों से बातचीत कर लिया फीडबैक

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 जून। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह शनिवार को औचक निरीक्षण निरीक्षण पर निकले। जहां उन्होंने घूम- घूमकर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस दौरान शहर के उन हिस्सों का दौरा किया, जहां ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है और सड़क जाम लग जाता है।

बताया जा रहा है कि, अब इन जगहों पर ट्रैफिक स्मूथ करने को लेकर नया सिस्टम लागू किया जा सकता है। जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्लानिंग कर रहे हैं। रायपुर के एमजी रोड तात्यापारा चौक, शारदा चौक, गोलबाजार और मालवीय रोड जैसे इलाकों में अक्सर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते हैं।

अधिकारी आम लोगों से बातचीत करके सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था को ठीक करने के लिए योजना बना रहे हैं। ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी की जा रही है। जल्द ही शहर वासियों को ट्रैफिक समस्या से राहत मिल सकती है। शहर के कई हिस्सों में ओवरब्रिज, अंडरपास, चौड़ीकरण पर प्रशासन जोर देगी।

Chhattisgarh