बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिपो से लाखों की शराब लेकर निकला ट्रक गायब होने से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। ट्रक मालिक ने सिरगिट्टी थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक सिरगिट्टी डिपो से शराब लेकर निकला था। जिसे रायगढ़ के शराब दुकानों में डिलीवरी देनी थी। लेकिन बीच रास्ते में विदेशी प्रीमियम क्वालिटी की शराब और बीयर से भरा ट्रक समेत चालक फरार हो गया है। समय पर ना पहुंचने की वजह से जब ड्राइवर को फोन लगाया गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद जांच की गई तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद ट्रक मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

