महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) 28 जून। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोतवाली थाना परिसर के अंदर ही बदमाशों ने चाकू से पार्षद पर हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल चाकू मारने वाले तीनों बदमाशों को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बर्थ डे पार्टी में दो गुटों में हुए विवाद की रिपोर्ट लिखाने एक पक्ष कोतवाली आया हुआ था। इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ पार्षद भी वहां पहुंचे थे। तभी एक पक्ष ने थाना परिसर में ही वार्ड नंंबर 28 के पार्षद विजय साव पर चाकू से हमला कर दिया। पार्षद के कमर के नीचे चाकू मारने से वे घायल हो गएं हैं। घायल पार्षद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस ने 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

