आचार्य विद्यासागर की 58 वीं दीक्षा दिवस पर 48 दीपकों से भक्तामर आरती… बाइक रैली, प्रभात फेरी, प्रवचन, महाआरती सहित धार्मिक आयोजन संपन्न

आचार्य विद्यासागर की 58 वीं दीक्षा दिवस पर 48 दीपकों से भक्तामर आरती… बाइक रैली, प्रभात फेरी, प्रवचन, महाआरती सहित धार्मिक आयोजन संपन्न

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 जून। आचार्य विद्यासागर महराज के दीक्षा दिवस समारोह के अवसर पर बाइक रैली, प्रभात फेरी, प्रवचन, महाआरती सहित कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुवा। आचार्य विद्यासागर महराज जैन धर्म के ऐसे महान संत थे जिन्होंने अपना जीवन त्याग, तपस्या और ज्ञान को समर्पित कर दिया। उनका जीवन लाखों लोगों का प्रेरणा स्रोत है। जन जन के हृदय में वास करने वाले इस महान संत परम श्रद्धेय 108 आचार्य विद्यासागर महराज जी का सोमवार को ” 58 वीं दीक्षा दिवस” मनाया गया।

परम पूज्य आर्यिका 105 आदर्श मति माताजी जिनके निमित्त/ आशीर्वाद से ही बिलासपुर जैन समाज को इतिहास में प्रथम बार चातुर्मास आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । ऐसी महान संत परम पूज्य 105 आर्यिका आदर्श मति माताजी का भी दीक्षा दिवस सोमवार को मनाया गया । बिलासपुर शहर में प्रथम चातुर्मास के लिए पधारी हुई परम विदुषी पूज्य आर्यिका 105 अनर्घ्य मति माताजी का भी दीक्षा दिवस समवर्ती को ही था।

बड़े ही सौभाग्य की बात है कि संत शिरोमणि १०८ आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी के ५८वें मुनि दीक्षा दिवस (30 जून) के दिन आचार्य श्री के संघ की पांच आर्यिका माताएं बिलासपुर में विराजमान हैं।इस मंगल अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष पूजा के साथ-साथ अन्य आयोजन भी किए गए। इसी कड़ी में प्रातः 6:00 बजे ढोल बाजे और आचार्य श्री की झांकी के साथ वाहन रैली क्रांतिनगर मंदिर जी से सीएमडी चौक, मैग्नेटो मॉल, व्यापार विहार होते हुए वापस क्रांतिनगर मंदिर जी पहुंची।

बिलासपुर जैन समाज के लिए अपार हर्ष एवं गौरव का विषय है कि जन जन के भगवन परम श्रद्धेय 108 आचार्य विद्यासागर महराज जी एवं चातुर्मास की प्रेरणा स्रोत परम पूज्य आर्यिका 105 आदर्श मति माताजी एवं चातुर्मास के लिए संसंघ पधारी हुई परम विदुषी पूज्य आर्यिका 105 अनर्घ्य मति माताजी का दीक्षा दिवस समारोह एक साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुवा ।

जैन समाज बिलासपुर द्वारा इस महान दिवस पर क्रांति नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिरजी में प्रभात फेरी प्रातः 06.00 बजे से, श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा, वाचन पूज्य आर्यिका माताजी के मुखार बिंदु से, परम श्रद्धेय 108 आचार्य विद्यासागर महराज की महा पूजा एवं आरती, पूज्य आर्यिका माताजी के प्रवचन एवं संस्मरण संपन्न हुवा।

प्रभात फेरी, बाइक रैली
बाइक रैली सुबह क्रांति नगर जैन मंदिर से विनोबानगर, क्रांति नगर में प्रभात फेरी निकली । जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिला पुरुष शामिल हुए। दोपहर में समाज के युवक युवतियों, महिला पुरुषों ने एक बाइक रैली भी निकाली । जिसमें भगवान महावीर एवं आचार्य विद्यासागर जी के जयकारा के साथ करीबन 50 बाइक में दर्जनों समाज के सदस्य शामिल हुए। बाइक रैली क्रांति नगर, विनोबा नगर, विद्यानगर, सीएमडी चौक, लिंक रोड, मैग्नेटो मॉल होते हुए क्रांति नगर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची ।

माता जी को आहार देने का धर्म लाभ लिया….
सोमवार को आहार दान देने का धर्म लाभ लेने वाले परिवार प्रवीण शकुन जैन एवं परिवार, विनोद रंजना जैन एवं परिवार, सुलेखा जैन एवं परिवार रहा ।

चातुर्मास प्रारंभ 13 जुलाई से
संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी, महामुनिराज नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज, आर्यिका श्री 105 आदर्शमति माता जी आर्यिका श्री 105 दृढ़मति माता जी के मंगल आशीर्वाद से बिलासपुर दिगंबर जैन समाज में प्रथम चातुर्मास हेतु आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी, आर्यिका श्री 105 स्वाध्यायमति माता जी, आर्यिका श्री समयमति माता जी, आर्यिका श्री 105 साकारमति माता जी, आर्यिका श्री स्वस्थमति माता जी का रविवार को भव्य मंगल प्रवेश हुवा। चातुर्मास 13 जुलाई को प्रारंभ होने जा रहा है। जिस पर क्रांति नगर मंदिर में कलश की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात 4 महीना तक कई धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद जैन, सनत जैन, सुकमाल जैन, श्रीकांत जैन, प्रवीण जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, संजय जैन, विजय जैन, अनिल जैन, वीर कुमार जैन, जयकुमार जैन, सुरेंद्र मालू, शकुन जैन, साधना जैन, माधवी जैन, दीपक जैन, कैलाश जैन, रजनीश जैन, विशाल जैन, कमल जैन, अमित जैन, अंशुल जैन, प्रभाष जैन, डॉ प्रकाश वासल, शुभम जैन, सुप्रीत जैन, पराग जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

Chhattisgarh